फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चिलचिलाती धूप ने झुलसाया, पारा 44.4 पार

Tue, 28 May 2024 04:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी का कहर सोमवार को इस कदर टूटा कि लोग बेहाल हो गए। चिलचिलाती धूप से एक पल के लिए भी चैन नहीं मिला। पंखे, कूलर फेल हो गए, एसी ने भी दगा दे दिया। भीषण गर्मी से घर के कमरे भट्ठी जैसे गर्म रहे तो बाहर आग की लपटों सरीखी लू शरीर को झुलसाती रही। सोमवार इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। पानी लोगों को लिए अमृत सरीखा रहा।
विज्ञापन


सोमवार को प्रचंड गर्मी पड़ी। सुबह 6 बजे तापमान 30 डिग्री पहुंच गया, जिसके चलते लोगों को कमरे में रहना मुश्किल हो गया। उमस से बचने के लिए लोग घर के बाहर नजर आए लेकिन हवा न चलने और उमस होने से राहत नहीं मिली। जैसे-जैसे दिन बढ़ा तो गर्मी भी बढ़ी और लू चलने लगी। सुबह 11 बजे से सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा और गर्मी हर किसी को परेशान करती नजर आई। लोग धूप के बीच खड़े होने की हिम्मत नहीं कर सके।
दोपहर 12 बजे तापमान 42 डिग्री तथा दो बजे यह 44.4 डिग्री पहुंच गया। गर्मी के कारण छोटे बच्चे बहुत परेशान रहे। इस समय इनको लू लगने का खतरा सबसे अधिक हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को रिकार्ड गर्मी रही। तापमान 44.4 डिग्री पहुंच गया। अभी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
गर्मी दिखा रही 2015 जैसी गर्मी
गर्मी का सितम दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और राहत की कोई उम्मीद नहीं है। इस बार गर्मी के तेवर 2015 सरीखे दिख रहे हैं। उस दौरान रायबरेली में भीषण गर्मी के बाद सूखा पड़ा था। इस बार गर्मी रिकार्ड बनाने की ओर है। चंद्रशेखर मौसम अनुसंधान केंद्र कानपुर के मौसम तकनीकी विशेषज्ञ अजय मिश्रा ने बताया कि प्री मानसून प्रक्रिया न होने से गर्मी औसत से अधिक पड़ रही है। तापमान लगातार औसत से ऊपर बना हुआ है। जून में तापमान नए रिकार्ड बना सकता है। हीट वेव का अलर्ट जारी है। लोग गर्मी से खुद का बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें