फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफा की दुकान से सात लाख के जेवर उड़ाए

Tue, 28 May 2024 04:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवर को दिनदहाड़े उचक्कों ने सराफा की दुकान से सात लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। जानकारी पर आसपास के लोगों ने बाइक सवार उचक्कों का पीछा किया, लेकिन उचक्के भाग निकले। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी अमर कौशल की सराफा और बर्तन की दुकान सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर है। दोपहर करीब सवा 12 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक दुकान पहुंचे। एक युवक दुकान के अंदर गया, जबकि दूसरा बाहर बाइक के पास खड़ा था। युवक ने पहले सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। इसके बाद दूसरी चेन देखने के बाद उसने बच्चे के लिए लाकेट मांगा। फिर एक अंगूठी दिखाने को कहा। कीमत पूछने के बाद मोलतोल करने लगा।
थोड़ी देर बाद युवक ने दूसरी सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। दुकानदार जैसे अंदर से सामान निकालने के लिए उठा, इसी बीच युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि करीब सात लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ वंदना सिंह मौके पर पहुंची और पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचक्कों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें