फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: यूपी में प्रचंड गर्मी का कहर, आगरा समेत कई जिलों में पारा 45 डिग्री पार; 22 जनपदों में लू का अलर्ट

Fri, 16 May 2025 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। आगरा-झांसी समेत कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं 22 जनपदों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तराई के आठ जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के आगरा और झांसी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। वहीं प्रयागराज, वाराणसी, अमेठी, सुल्तानपुर आदि जिलों में दोपहर में ही तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को दक्षिणी यूपी, बुंदेलखंड के साथ ही आगरा और अलीगढ़ डिवीजन में गर्मी और लू प्रकोप ज्यादा संभावित है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के पूर्वी दक्षिणी और बुंदेलखंड के  22 जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी किया है। साथ ही शुक्रवार से लेकर शनिवार के दौरान, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के 32 जिलों में लू की चेतावनी और 15 जिलों  में उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी किया है।

यह भी पढ़ेंः- UP: नारियल पानी पीने दुकान पर पहुंचे अखिलेश यादव, बागी नेताओं को संदेश देकर भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक नया विक्षोभ और वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके असर से शुक्रवार और शनिवार के बीच तराई के आठ जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। प्रदेश के उत्तरी- तराई इलाके में बादलों की आवाजाही है। 17 मई से तराई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं।

इन जिलों में है लू की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में लू की चेतावनी है। 

इन जिलों में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें