फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Fri, 23 Jan 2026 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सत्येंद्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूटी से बाइक टकरा गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान स्कूटी सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मूलरूप से बरखारिया जनपद लखीमपुर निवासी सत्येंद्र (26) आशुतोष नगर निवासी गोविंद अग्रवाल के यहां नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह स्कूटी से मालिक की 19 वर्षीय बेटी महक को लेकर सैसावीर रोड से मैट्रो स्टेशन कृष्णानगर की ओर जा रहे थे। इसी बीच मोमेंट होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक सत्येंद्र, महक व बाइक सवार भी घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें