फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसानों ने सीखा बीज प्रबंधन और उर्वरकों का सही इस्तेमाल, वैज्ञानिकों ने सिखाए उन्नत खेती के गुर

Mon, 09 Jun 2025 12:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में किसानों ने बीज प्रबंधन और उर्वरकों का सही इस्तेमाल करने का तरीका सीखा। साथ ही वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती के गुर भी सिखाए। आगे पढ़ें और जानें पूरी डिटेल...
विज्ञापन
शिमला मिर्च की जैविक खेती (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में किसानों को प्रगतिशील बनाने के लिए कृषि विभाग की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र, गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती के गुर सिखाए। 

विज्ञापन


भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. चंद्रगुप्त व डॉ. चंद्रमणि राज ने बीज प्रबंधन और संतुलित उर्वरकों का इस्तेमाल कर बेहतर उत्पादन पाने के लिए किसानों को जागरूक किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरपी साहू व डॉ. आरके शाक्य ने रोगों व कीटों से फसल सुरक्षा की जानकारी दी। 

गोष्ठी में यह लोग रहे मौजूद

उप कृषि निदेशक विनय कुमार कौशल, एडीओ मोहनलालगंज कृषि सोमनाथ यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा विकेश यादव, तकनीकी सहायक अभिषेक पांडेय ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी में ग्राम प्रधान बृजेश कुमार वर्मा, किसान ललऊंराम, अवध लाल, सुधीर त्रिवेदी, जगदीश प्रसाद, प्रेमचंद, शमशेर शिवकरन, उदयराज, अरविंद खदीजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें