फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 जून से दार्जिलिंग... गंगटोक की सैर कराएगा IRCTC, पैकेज लॉन्च... बुकिंग भी शुरू; यहां देखें पूरी डिटेल

Mon, 09 Jun 2025 10:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

IRCTC 20 जून से दार्जिलिंग और गंगटोक की सैर कराएगा। इसके लिए पैकेज लॉन्च किया गया है। बुकिंग भी शुरू हो गई है। आगे पढ़ें जानें पूरी डिटेल...
विज्ञापन
दार्जिलिंग (सांकेतिक) - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआरसीटीसी पर्यटकों को 20 जून से दार्जिलिंग व गंगटोक की सैर कराएगा। इसके लिए पैकेज लॉन्च कर दिया गया है। बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों की मांग पर हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। यह 20 से 25 जून तक चलेगा। यात्रियों की लखनऊ से बागडोगरा आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से रहेगी। खानपान व ठहरने का इंतजाम तीन सितारा होटल में होगी।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान पाइन व्यू फ्लावर नर्सरी, गोल्फ कोर्स, डर्बिन धारा हिल्स, त्सोम्गो झील, बाबा हरभजन सिंह स्मारक, एनची मठ, हनुमान टोक, गणेश टोक, ताशी व्यू पॉइंट, पुष्प प्रदर्शनी शो, घूम मठ, बतासिया लूप, जापानी मंदिर, पीएन प्राणी उद्यान, तेनजिंग रॉक, चाय बागान का भ्रमण कराया जाएगा।

ये रही यात्रा और बुकिंग की डिटेल

अकेले ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 86,300 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 66,600 रुपये, तीन व्यक्तियों के एक साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति 62,600 रुपये पैकेज का मूल्य है। पैकेज की बुकिंग गोमती नगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, वेबसाइट irctctourism.com एवं 8287930911/902 नंबरों पर की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें