फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वैज्ञानिकों ने कावेरी नदी में खोजी रोहू की नई प्रजाति

विज्ञापन
मछली।
विज्ञापन
लखनऊ। तेलीबाग स्थित नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीएफजीआर) के वैज्ञानिकों ने दक्षिण भारत की कावेरी नदी से रोहू मछली की नई प्रजाति लेबियो कागे की खोज की है। इस खोज को अंतरराष्ट्रीय जर्नल ऑफ फिश बायोलॉजी के अप्रैल अंक में प्रकाशित भी किया गया है।
विज्ञापन

एनबीएफजीआर-लखनऊ के वैज्ञानिकों राहुल जी. कुमार, चरण रवि, कृष्णप्रसून एनपी और वीएस बशीर ने कोच्चि स्थित टीम के साथ मिलकर कावेरी नदी के अन्वेषण परियोजना के तहत यह खोज की। यह मछली रोहू परिवार लेबियो वंश से जुड़ी है, जो कार्प मछलियों का समूह है और भारतीय नदियों में आमतौर पर पाया जाता है। पहले लोग इसे लेबियो काल बासु का ही रूप मानते थे, लेकिन खोज के दौरान वैज्ञानिकों ने लेबियो कागे को काल बासु से भिन्न पाया है। ''कागे'' नाम कन्नड़ भाषा के कौआ शब्द से लिया गया है, जो मछली के गहरे रंग को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें