युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की ‘यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड योजना’ मंत्रालय के गलियारों में भटक गई है।
युवा वैज्ञानिकों के चयन के लिए अंतिम सूची यूपी काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीएसटी) से भेजे जाने के बाद अब मंत्रालय से उसके वापस आने का इंतजार किया जा रहा है।
2012 के अवॉर्ड के लिए यह सूची अभी तक जारी नहीं की जा सकी है।
यूपी सीएसटी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, 2011-12 के लिए यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड सहित दूसरे पुरस्कारों के लिए पिछले साल आवेदन मांगे गए थे।
आवेदकों की सूची को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को अंतिम चयन के लिए भेज दिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, युवा वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किए जाने के लिए पूरी तैयारी है। इसके लिए बस केवल मंत्रालय से आदेश सहित सफल युवा वैज्ञानिकों की सूची आने का इंतजार है।