फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के एक निजी स्कूल में हिजाब पहनकर पढ़ाने पर शिक्षिका से लिया इस्तीफा

Wed, 14 Nov 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित एक मांटेसरी स्कूल की शिक्षिका ने हिजाब पहनने पर जबरन इस्तीफा लेने का आरोप लगाया है। हालांकि उसने किसी अधिकारी से लिखित में शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

कक्षा आठ तक के स्कूल में शिक्षिका 8 सितंबर 2017 से सामाजिक विषय पढ़ा रही थी।

उसका आरोप है कि कुछ समय से स्कूल प्रशासन उसे हिजाब पहनकर पढ़ाने से मना करने लगा। उसने वजह पूछी तो बताया गया कि इससे छात्रों के पंजीकरण की संख्या में कमी आ रही है। यह भी आरोप लगाया कि हिजाब पहनने पर उससे सौतेला व्यवहार होने लगा।

उसे अलग बैठने को कहा जाने लगा। जब उसने हिजाब उतारने का विरोध किया तो स्कूल से जाने के लिए कह दिया गया। इसके बाद दबाव बनाकर तीन नवंबर को इस्तीफा ले लिया गया। इस संबंध में स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें