फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल ले जाने वाले रिक्शा चालक पर किशोरी का धर्मांतरण कराने का आरोप

Wed, 24 Jun 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज निवासी महिला ने रिक्शा चालक बाबू हाश्मी पर उनकी 17 वर्षीय बेटी का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, उन्होंने बेटी को स्कूल ले जाने व लाने के लिए रिक्शा लगवाया था। रिक्शा बाबू हाशमी चलाता था। करीब एक माह पहले उन्होंने बेटी को अपने धर्म के बारे में विशेष टिप्पणी करते सुना। बेटी के बदले हुए व्यवहार के कारण उन्हें संदेह हुआ और वह स्कूल पहुंचीं। वहां छात्राओं ने बताया कि बाबू हाशमी ने उनकी बेटी का धर्मांतरण करा दिया है। साथ ही आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बेटी पर शादी करने का दबाव भी बना रहा है।
महिला ने बताया कि उन्होंने 15 जून को बाबू को बातचीत के लिए अपनी भांजी के घर बुलाया था। बेटी का पीछा छोड़ने की बात कहने पर आरोपी ने शादी करने की धमकी दी। विरोध पर उसने हत्या की धमकी भी दी। पुलिस निरीक्षक ओमबीर चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें