फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक समय पर नहीं होगी स्कूलों की छुट्टी

Mon, 29 Jun 2015 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों की छुट्टी के एक ही समय होने के कारण इस वजह से लगने वाले जाम से निपटने के लिए शासन ने एक नया फॉमूर्ला सुझाया है।
विज्ञापन


शहर में स्कूलों की एक साथ छुट्टी होने की वजह से सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब निजात मिलेगी। लखनऊ के डीएम राजशेखर ने शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बड़ा आदेश दिया है।

डीएम राजशेखर ने शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थित स्कूलों के लिए एक प्रमुख सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसार अब शहर के प्रमुख मार्ग पर स्थित स्कूलों की छुट्टी एक समय पर नहीं होगी। स्कूलों की छुट्टी के बीच 20 से 30 मिनट का अंतर रखा जाएगा। इससे स्कूलों की छुट्टी के समय सड़क पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही डीएम ने शहर के स्कूलों के प्रबंधक और प्रिंसिपल को स्कूल वैन को परिसर के अंदर ही खड़ा करने के आदेश दिए हैं। स्कूलों के बाहर खड़ी वैन और ऑटो से भी शहर की सड़कों पर जाम जैसी स्थिति हो जाती थी।
विज्ञापन


स्कूल की छुट्टी होने के पंद्रह मिनट पहले वैन को स्कूल परिसर में ही खड़ा किया जाएगा। स्कूल के बच्चों को भी परिसर के अंदर से ही बिठाया जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम से तो राहत मिलेगी साथ ही बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे।
ये सभी निर्देश सीबीएसई,आईसीएसई और यूपी बोर्ड सभी स्कूलों के लिए लागू होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें