फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोशल मीडिया पर एसआई भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र बेचने का झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों के सोशल मीडिया पर यूपी एसआई भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र बेचने का झांसा देने का मामला सामने आया है। भर्ती बोर्ड के सोशल मीडिया सेल में तैनात इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से दरोगा की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 15 व 24 मार्च को होना है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए भर्ती बोर्ड की सोशल मीडिया सेल के माध्यम से इंटरनेट पर निगरानी की जा रही है। इस दौरान टेलीग्राम चैनल UPI-ID Armancena687okicici पर परीक्षार्थियों से 20 हजार रुपये जमा करने पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का मेसेज पोस्ट किया गया था।

चैनल RESULT PANEL PVT TM पर क्यूआर कोड वायरल करते हुए गूगल पे के माध्यम से 10 हजार रुपये एडवांस और 10 हजार परीक्षा के बाद देने के लिए कहा गया। टेलीग्राम चैनल UP SI EXAM PAPER UP SI-2026 पर भी ऐसे ही रुपयों की मांग की गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि
विज्ञापन


इन मेसेज से अभ्यर्थी परेशान हैं और सरकारी कार्य में बाधा भी पहुंची है। एसीपी विकास कुमार जायसवाल का कहना है कि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उधर, भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि ऐसी भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



पांच सदस्यीय टीम करेगी छानबीन

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मध्य ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। एसीपी गंज विकास कुमार जायसवाल इसकी अध्यक्षता करेंगे। इंस्पेक्टर हुसैनगंज, एक दरोगा और साइबर सेल के दो सिपाहियों को टीम में शामिल किया गया है। इन्हें सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें