होली मिलन समारोह में फूलों की वर्षा
लखनऊ। राजेंद्रनगर सि्थत दुर्गा जी मंदिर में बृहस्पतिवार को गीता परिवार का होली मिलन समारोह हुआ। इसमें गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां पेश की गईं। होली से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। कल्याण मंडप में विवाहित जोड़ों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। हाथी वाले बाबा मंदिर की महंत कल्याणी देवी ने होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रवचन दिया। समापन पर फूलों की होली खेली गई। तारा चंद्र अग्रवाल, अनुराग पांडेय, राजेंद्र गोयल, प्रेमनारायण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह में फूलों की वर्षा