लखनऊ। सावन में कांवड़ मेले को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए चारबाग सहित कई स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। साफ-सफाई से लेकर हेल्पडेस्क तक बनाई गई।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे प्रशासन सुविधा के लिए मेला स्पेशल रेलगाडियां चला रहा है। इसमें आलमनगर से ऋषिकेश के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। कांवड मेला को ध्यान रखते हुए रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन, ज्वालापुर, लक्सर, रूड़की, कंकाठेर पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं।अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों को अतिरिक्त रूप में खोला गया है। अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। नियमित साफ सफाई बनाये रखने के लिए कर्मचारियो ं को आदेश दिए गए हैं। स्टेशनों पर यात्रियों को सही जानकारी, सुरक्षा, सहायता प्रदान कराने के लिए रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, टिकट चेकिंग स्टाफ, सीसीटीवी, एनाउंसमेंट सिस्टम, सहयोग केंद्र बनाए गए हैं। सुविधाओं के अतिरिक्त एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 139 पर मदद ली जा सकती है। गाडी संख्या 04318/17 योगनगरी ऋषिकेश आलमनगर योगनगरी ऋषिकेश अनारक्षित मेला स्पेशल प्रतिदिन संचालित की जा रही है।