फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सवर्णों को आरक्षण देकर उन्हें भी बना रही अछूत : सावित्रीबाई फुले

Fri, 11 Jan 2019 05:58 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांसद सावित्री बाई फुले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा से त्यागपत्र दे चुकी बहराइच की सांसद सावित्रीबाई फुले ने केंद्र सरकार द्वारा सवर्णों को दिए गए 10 परसेंट आरक्षण का विरोध किया है। राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवर्णों को भी अछूत बनाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


यह बीजेपी द्वारा संविधान को खत्म करने की साजिश मात्र है। सवर्ण जातियों को आरक्षण देना संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा की बात की थी। यही नहीं आए दिन बीजेपी के नेता भी आरक्षण को खत्म करने की बात करते रहते हैं। 

बीजेपी ने आरएसएस और मोहन भागवत के एजेंडे का पालन करते हुए सवर्णों को आरक्षण दिया। बीजेपी सरकार से जातिगत जनगणना की मांग करते हुए प्राइवेट सेक्टर में भी दलित और पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की पैरवी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें