बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली को सम्बोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोटालेबाजों के साझीदार बन गए हैं। उन्होंने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया।
आज जब युवा रोजगार के बारे में पूछता है तो राम मंदिर की बात करते हैं। संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आज देश संविधान से नहीं संघ के एजेंडे पर चल रहा है। आरक्षण को खत्म करने की साजिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण से छेड़छाड़ हुई तो वह चुप नहीं बैठेंगी। देश बाबासाहेब के संविधान से चलना चाहिए जिसमें हर दलित और गरीब को उसका हक मिले।