घरवालों के दुर्व्यवहार या फिर कोई और मुश्किल हालात में पड़े बुजुर्गों को अब तत्काल मदद के लिए एक मोबाइल एप तैयार है। ‘सेव अवर एल्डर्स’ (एसओए) नाम का यह एप वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम करने वाले संगठन हैल्पेज इंडिया की ओर से तैयार किया गया है।
जयशंकर प्रसाद सभागार मंगलवार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डीजीपी सुतापा सान्याल इस एप को जारी किया। डीजीपी सुतापा सान्याल ने अपने पास आने वाली शिकायतों के आधार पर जानकारी दी।
राजधानी के घरों में दुर्व्यवहार झेल रहे बुजुर्गों की दुखभरी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि वे घर में घुटते रहते हैं, लेकिन उन्होंने इससे बचने का कोई रास्ता नहीं नजर आता। उन्होंने कहा कि इस एप से उन्हें राहत मिलेगी।