फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिकारी समाधान दिवस में, कर्मचारियों पर शनिवार की खुमारी

विज्ञापन
कुर्सी पर पैर रखकर बैठी महिला कर्मचारी और खाली कुर्सियां।
विज्ञापन
लखनऊ। माह के तीसरे शनिवार को विकास भवन के अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में डटे रहे, जबकि कर्मचारियों पर शनिवार (वीकेंड) की खुमारी छाई रही। दोपहर 12 बजे कई कार्यालयों में कर्मचारियों की कुर्सियां खाली थीं। पूछने पर बताया गया कि बाबू जी अभी आए नहीं, हो सकता है सोमवार को आएं। कुछ कार्यालयों में कर्मचारी मस्ती में कुर्सी और बेंच पर पैर रखकर आराम फरमाते दिखे। वहीं, फरियादी मायूस होकर इधर से उधर आ-जा रहे थे।
विज्ञापन

बत्ती-पंखा चालू, कर्मचारियों की कुर्सी खाली
दोपहर 12:09 बजे विकास भवन के सहकारिता कार्यालय में दो कर्मचारी मौजूद नहीं थे। पूछने पर बताया गया कि अभी आ रहे होंगे। पशुपालन विभाग के कार्यालय में भी कर्मचारी नजर नहीं आए। कार्यालय में बत्ती और पंखा चालू था। दोपहर 12:11 बजे लघु सिंचाई विभाग के जल शक्ति केंद्र कक्ष-दो में भी कर्मचारियों की कुर्सियां खाली थीं। लाइट जल रही थी, पंखा भी चल रहा था। कार्यालय के बाहर भी कोई नहीं था। मत्स्य विभाग के कार्यालय में तीन कर्मचारियों की कुर्सियां खाली थीं।
कुर्सी और बेंच पर पैर रखकर बैठे थे कर्मचारी
दोपहर 12:04 बजे जिला अल्पसंख्यक विभाग के कार्यालय में महिला कर्मचारी कुर्सी के सामने कुर्सी पर पैर रखकर मोबाइल में मशगूल दिखी। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में पुरुष कर्मचारी भी कुर्सी पर पैर टिकाकर बैठे दिखे।
विज्ञापन

जानकारी मिली, समाधान नहीं
समाज कल्याण विभाग के पेंशन पूछताछ कार्यालय में कर्मचारी पेंशनधारकों को उनकी पेंशन के संबंध में जानकारी दे रहे थे, मगर कई बार से चक्कर लगा चुके फरियादियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका।
Iदादी की वृद्धावस्था पेंशन शुरू कराने के लिए नौ महीने से संबंधित कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार कुछ दिन बाद आने को कहा जाता है। अब तक सिर्फ आश्वासन मिला है।I
I- सुनील, बैजूपुर-गोसाईंगंज I
Iजनवरी से वृद्धावस्था पेंशन नहीं आई है। कई बार जानकारी लेने के बाद अब केवाईसी कराने की बात कही जा रही है। स्पष्ट जानकारी न मिलने से बार-बार कार्यालय आना पड़ रहा है।I
I- श्यामा, तकिया चंदौली शाह I
Iकर्मचारी ने कागजात देखने के बाद सोमवार को आने के लिए कहा है। मैं अकेले आने में असमर्थ हूं। दूसरों के सहारे कार्यालय पहुंचता हूं। हर बार उन्हें अगली तारीख देकर लौटा दिया जाता है। I
विज्ञापन

I- महावीर, ऐशबाग I
Iअधिकारी सरोजनीनगर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में गए थे। जिन कार्यालयों में कर्मचारी नहीं थे, उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। I
I- आलोक उपाध्याय, डीडीओ/प्रभारी सीडीओI

कुर्सी पर पैर रखकर बैठी महिला कर्मचारी और खाली कुर्सियां।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें