लखनऊ। मड़ियांव के रामलीला मैदान निवासी श्रमिक रामकुमार (35) ने शनिवार सुबह ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने जान देने से पहले पत्नी सरोजनी और बहन छोटकन्नी को फोन किया था। दोनों के समझाने के बावजूद रामकुमार ने बात नहीं सुनी और फोन बंद कर लिया।
रामकुमार मूलरूप से लखीमपुर खीरी के जियेंद्रपुर शारदा नगर के रहने वाले थे। वह यहां पत्नी व दो बेटों के साथ रहते थे। उनकी पत्नी सरोजनी ने बताया कि रामकुमार शनिवार सुबह 200 रुपये लेकर कृष्णानगर स्थित केसरीखेड़ में रह रहे चाचा से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ समय बाद पति ने फोन कर जान देने की बात कही। उन्होंने पति के दोस्तों को बताया। परिजनों और दोस्तों ने तलाश शुरू की तो उनका शव पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन पर मिला। पुलिस को शव के पास शराब का पाउच और गिलास भी मिला। परिजनों ने बताया कि रामकुमार ने नशे में आत्महत्या की, पर कारण अज्ञात है।