मोहनलालगंज में अमर उजाला की टीम।
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला की टीम सत्ता का संग्राम अभियान के तहत जनता के बीच जाकर उनका मत जानने का प्रयास करती है। इसके साथ ही टीम वर्तमान सरकार के कामकाज पर उनकी राय और नई आने वाली सरकार से उनकी क्या उम्मीदें हैं ये जानने का प्रयास करती है।
बुधवार को अमर उजाला टीम मोहनलालगंज पहुंची और युवाओं से बात की। क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि वोट तो विकास के नाम पर ही पड़ेगा साथ ही उन्होंने कहा कि जनता का प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो कि जनता की समस्याओं को मजबूती से देश के सामने रख सके। ऐसा नहीं होना चाहिए कि सिर्फ चुनाव के समय आए और फिर गायब हो जाए।
युवाओं ने सांसद से मुलाकात न होने को लेकर भी नाराजगी सामने रखी और कहा कि सांसद को क्षेत्र की जनता से संपर्क बनाए रखना चाहिए।
युवाओं ने खुलकर अपना पक्ष रखा। देखें- पूरा वीडियो