लखनऊ विश्वविद्यालय में अमर उजाला की टीम।
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला की डिजिटल टीम लोकसभा चुनाव को लेकर ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और सत्ता का संग्राम अभियान के तहत जनता का मन टटोलने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में टीम बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंची और वर्तमान सरकार के कार्यकाल पर और आने वाली सरकार से उनकी क्या उम्मीदें हैं इस पर चर्चा की।
इस दौरान युवाओं ने खुलकर अपना पक्ष रखा। कुछ युवा ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में अच्छा काम किया तो दूसरे पक्ष के युवाओं ने सरकार के दावों पर सवाल उठाए।
हालांकि, चर्चा के दौरान युवाओं के बीच नौकरियों का मुद्दा हावी रहा। युवाओं का कहना है कि सरकार को अवसर बनाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि जब तक अवसर नहीं होंगे युवा देश के लिए अपनी ऊर्जा नहीं दे पाएगा। युवाओं ने पेपर लीक को लेकर भी नाराजगी जताई।