फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, विधायिका में प्रबंधन और तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देंगे

Fri, 31 Mar 2023 04:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

महाना ने कहा कि आगामी वर्ष में आईआईटी और आईआईएम के विशेषज्ञों को बुलाकर उनसे सुझाव लिए जाएंगे कि विधानसभा की कार्यवाही को और किस तरह बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वकील सहित हर विधा के विधायक हैं।
विज्ञापन
यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विधानसभा के कामकाज में प्रबंधन और तकनीक का उपयोग बढ़ाने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का सहयोग लिया जाएगा। शुक्रवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में सतीश महाना ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। महाना ने कहा कि विधानसभा के आगामी सत्र मे नई कार्य संचालन नियमावली पेश की जाएगी।

विज्ञापन


महाना ने कहा कि आगामी वर्ष में आईआईटी और आईआईएम के विशेषज्ञों को बुलाकर उनसे सुझाव लिए जाएंगे कि विधानसभा की कार्यवाही को और किस तरह बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वकील सहित हर विधा के विधायक हैं। इन विधायकों को मंत्रियों के पास भेजा जाएगा, विधायक अपने अनुभव और फील्ड की रिपोर्ट के आधार पर मंत्रियों को विभागीय कामकाज में सलाह देंगे।

महाना ने कहा कि पूर्व विधायक सलिल विश्नोई के प्रकरण में पांच पुलिस कर्मियों को विधानसभा में दी गई सजा देश में उदाहरण बनी है। सभी विधानसभाओं की ओर से इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है। दक्षिण भारतीय राज्यों की विधानसभा के लिए उसका अंग्रेजी में अनुवाद भी कराया गया है। महाना ने दावा किया कि इस बार बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण और बजट पर जितने विधायकों को बोलने का मौका मिला है, उतना बीते 30 वर्ष में कभी नहीं मिला। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक वर्ष में विधानसभा की नकारात्मक छवि को सकारात्मक में बदलने का पूरा प्रयास किया है। प्रश्नकाल में सभी प्रश्नों का उत्तर मिले इसका प्रयास किया जाता है। विधायकों का जन्मदिन मनाना और महिलाओं के लिए एक दिन का विशेष सत्र भी इस वर्ष की उपलब्धि रही है। उन्होंने कहा कि देश में विधानसभा के यूपी मॉडल की सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के नए भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा इसकी कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें