फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सरफराज और गुलनाज ने थामा सनातन का हाथ, घरवापसी कर बने राजन मिश्रा व विराट शर्मा

Sat, 22 Feb 2025 05:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में सरफराज और गुलनाज ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन का हाथ थाम  लिया। घरवापसी कर राजन मिश्रा व विराट शर्मा बने। 
विज्ञापन
सरफराज और गुलनाज ने थामा सनातन का हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को दो मुस्लिम युवकों ने सनातन धर्म से प्रेरित होकर घरवापसी कर ली। मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्या गिरी ने दोनों के माथे पर तिलक लगाकर सनातन में स्वागत किया। उन्हें नया नाम दिया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर मौजूद रहे। वह पूर्व में सैयद वसीम रिजवी के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत और कट्टरता को छोड़कर आज सरफराज अहमद (40) निवासी बिजनौर और गुलनाज (32) निवासी शाहजहांपुर ने सनातन को स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन


कहा कि सनातन संस्कृति को हम सभी के बीच बिना किसी दबाव के स्वीकार किया है। हम सब इनका सनातन धर्म में स्वागत करते हैं। इसके साथ-साथ सनातन धर्म में इनका नाम करण भी किया गया है। सरफराज अहमद का नाम अब राजन मिश्रा और गुलनाज का नाम विराट शर्मा है। इनको समाज अब इन्हीं नामों से पहचानेगा। 
विज्ञापन


ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सिंगर ने दोनों को सनातन धर्म में परिवर्तन के बाद 11-11 हजार के चेक दिए। तीन-तीन हजार के चेक और दिए। जो इन्हें हर माह दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें