फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरेनी-भोजपुर मार्ग पर आसान होगा आवागमन

Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निर्माणाधीन भोजपुर-सरेनी मार्ग।
विज्ञापन
रायबरेली। सरेनी क्षेत्र में भोजपुर-सरेनी मार्ग को लंबे इंतजार के बाद फिर से बनाया जा रहा है। इस मार्ग के दुरुस्त होने से इलाके के करीब 10 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। रविवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन ने सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

करीब आठ किलोमीटर लंबे सरेनी-भोजपुर मार्ग काफी जर्जर हो गया था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। कई बार मरम्मत कराने के बाद फिर सड़क पर गड्ढे हो गए। इस पर सड़क को नए सिरे से बनाने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई।
करीब छह करोड़ रुपये की लागत से सड़क को चौड़ा करने के साथ नए सिरे से बनाया जा रहा है। तीन मीटर चौड़ी सड़क अब पांच मीटर की बनाई गई है। इस सड़क के बनने से इलाके के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। एक्सईएन नूर आलम ने बताया कि कुछ हिस्से में सड़क का काम शेष है। उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें