फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमरा बंदकर युवक ने खुद को लगाई आग, मौत

Mon, 16 Oct 2023 10:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के मलकेगांव में हुई। गांव के अमरपाल (37) ने सुबह करीब 10 बजे खुद को घर के कमरे में बंद कर दिलया। इसके बाद शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कमरे में आग की लपटें उठ रही थीं।
परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंचे तो अमरपाल बुरी तरह झुलस चुका था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि अमरपाल मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें