फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनमणि से तलाक की कोशिश में थीं सारा

Sun, 12 Jul 2015 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा की अंत्येष्टि के बाद उसकी मां सीमा सिंह ने अमरमणि पर जेल से बेटी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। कहा, ‘अमरमणि ने सारा को कभी बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया।’ फीरोजाबाद में बेटी की मौत पर सीमा ने कहा कि उसके साथ षड्यंत्र हुआ है। वह डेढ़ महीने से अमनमणि से तलाक लेना चाह रही थी। इसलिए उसकी मौत की जांच स्वतंत्र एजेंसी से होनी चाहिए।
विज्ञापन


सीमा सिंह ने अपने आवास पर ‘अमर उजाला’ से कहा कि वह किसी को दोषी नहीं कह रही हैं लेकिन सच सामने आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सबसे बड़ी एजेंसी से जांच कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। पर, यह बताने से इन्कार कर दिया कि प्रार्थनापत्र कब और किसे दिया है। सीमा ने कहा कि वक्त आने पर सब बता दिया जाएगा।

सारा व अमनमणि के बीच झगड़े के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘झगड़े तो सभी पति-पत्नी के बीच होते हैं और सब इन झगड़ों को छिपाते भी हैं। पर, इसका अर्थ यह नहीं कि किसी पर शक किया जाए।’ सीमा ने बताया कि डेढ़ महीना पहले बेटी ने तलाक दिलाने के लिए कहा था। शायद वह अमरमणि की वजह से ही ऐसा कह रही थी।
विज्ञापन


हालांकि, इस पर उन्होंने अमनमणि से बात की तो उसने तलाक देने से साफ मना कर दिया। सीमा ने कहा कि अमनमणि के इनकार करने पर उन्हें लगा कि वह वाकई तलाक नहीं लेना चाहता है। लेकिन बाद में दोनों के बीच रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे थे।
विज्ञापन

72 घंटे में खुल जाएगा सारा की मौत का राज

फीरोजाबाद में सिरसागंज के पास गुंजन चौराहे पर गुरुवार को पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधु सारा त्रिपाठी की रहस्मय मौत की गुत्थी सुलझने में ज्यादा से ज्यादा 72 घंटे का ही वक्त लगेगा। उनकी जान सड़क हादसे में गई या फिर साजिश के तहत हत्या की गई? इस राज के खुलासे में लगी आगरा के फोरेंसिक वैज्ञानिकों की टीम घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर लाई है। सोमवार को टीम की मीटिंग होगी। इसमें हर पहलू पर बात की जाएगी। मंगलवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने मौके से कार के फोटोग्राफ, लोगों के बयान भी लिए हैं। इसके अलावा कार की हालत का गहराई से परीक्षण किया है। एफएसएल के सूत्रों ने बताया कि टीम ने सारा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखी है। अब सभी सदस्य अपनी-अपनी रिपोर्ट रखेंगे।

इसी से निष्कर्ष निकलेगा कि सारा की जान हादसे में गई या उसकी हत्या की गई। सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सारा के साथ कार में मौजूद उनके पति अमनमणि त्रिपाठी को खरोंच तक नहीं आई। टीम ने सबसे ज्यादा जोर इस पर दिया है कि कार किस तरफ से गिरी और सारा किस ओर बैठी थीं? कार में उनकी पोजीशन क्या थी? क्या इस पोजीशन में बैठे व्यक्ति को कार के गिरने पर चोट कहां आ सकती है?

पुलिस भी जल्दी चाहती है रिपोर्ट: जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए फोरेंसिक टीम पर पुलिस का भी दबाव है। दरअसल, मामला बुरी तरह से उलझा हुआ है। शासन तक से पुलिस से सवाल किए जा रहे हैं। जबकि पुलिस की अभी तक की जांच में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें