फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के संस्कृत विभाग ने वैदिक ज्ञान से बनाया वायुशोधक

विज्ञापन
 लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग ने वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का अनोखा संगम पेश करते हुए एक खास वायु शोधक यंत्र का मॉडल तैयार किया है। इस अभिनव यंत्र में वैदिक यज्ञ प्रणाली और आयुर्वेद में वर्णित तुलसी, अनंत पुष्प, गुग्गुल जैसी आयुर्वेदिक वनस्पतियों के अर्क के साथ साल वृक्ष की गोंद (लोबान) व घृत का उपयोग किया जाएगा। इन तत्वों के संपर्क में आकर स्थानीय हवा और वायुमंडल को शुद्ध करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु सिंह और डॉ. अशोक कुमार शतपथी ने बताया कि उनके इस डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से स्वीकृति भी मिल चुकी है। यह यंत्र वायु प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। खासकर शैक्षिक संस्थानों के लिए यह यंत्र बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। शिक्षकों ने बताया कि आगे और उन्नत यंत्र विकसित करने की योजना है। उनका मानना है कि यह पहल भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें