फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeeva Murder: शूटर विजय ने नेपाल से खरीदा था मोबाइल, वहीं के सिम किए इस्तेमाल; फोन के IMEI नंबर से कई खुलासे

Tue, 13 Jun 2023 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शूटर विजय यादव के पास से बरामद मोबाइल की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मोबाइल में कई सिम इस्तेमाल किए गए थे। ये सभी नेपाल के ही थे। शूटर विजय ने मोबाइल नेपाल से खरीदा था। 
विज्ञापन
Sanjeev Jeeva Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर संजीव को मौत के घाट उतारने वाले शूटर विजय यादव के पास से बरामद मोबाइल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। वह मोबाइल नेपाल में ही खरीदा गया था। उसमें जिन सिमों का इस्तेमाल हुआ वह भी सभी नेपाल के थे। 
विज्ञापन


आगे जैसे जैसे जांच बढ़ेगी वैसे वैसे खुलासे होंगे। इससे एक बात साफ हो गई कि नेपाल में घटना की साजिश रची गई। वहीं पर मोबाइल व सिम खरीदे गए। जिससे वह जब वारदात को अंजाम दे तो पुलिस को अधिक जानकारी न मिल सके।

पुलिस ने विजय का मोबइाल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। जिससे डाटा रिकवर कराया जा सके। वारदात से पहले मोबाइल का डाटा डिलीट किया गया। चूंकि जब मोबाइल की आईएमईआई नंबर रन कराया गया तब पता चला कि उसमें सात आठ सिम इस्तेमाल किए गए। जो नेपाल के थे।
विज्ञापन


एसआईटी ने दर्ज किए बयान
एसआईटी प्रकरण में लगातार बयान दर्ज कर रही है। सोमवार प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए। इसमें कुछ पुलिसकर्मी व अधिवक्ता शामिल रहे। वारदात में घायलों के भी बयान ले लिए हैं। जल्द एसआईटी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की अब तक की जांच में जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।

 

कोर्ट रूम में जीवा की हत्या
आपको बता दें कि पुलिस हिरासत में लखनऊ के एससीएसटी कोर्ट रूम में सात जून को दोपहर बाद मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी कुख्यात अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा (50) की हत्या कर दी गई। वकील के लिबास में आए हमलावर ने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की। 

इस दौरान दो पुलिसकर्मियों, एक डेढ़ साल की बच्ची व उसकी मां को भी गोली लगी। जीवा पर हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। वारदात के बाद वकीलों ने दौड़कर हमलावर को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। 
 

वारदात के बाद आक्रोशित वकीलों ने प्रदर्शन कर पथराव कर दिया। जिसमें एसीपी चौक का सिर फट गया। कई वाहन भी छतिग्रस्त हो गए। आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब हालात पर काबू पा सके।

शूटर विजय की कस्टडी रिमांड पर सुनवाई कल
कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के हत्या आरोपी विजय यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी सोमवार को कोर्ट में पेश की गई। प्रभारी सीजेएम साक्षी गर्ग ने सुनवाई के लिए 14 जून की तारीख तय की है। साथ ही आरोपी को बुधवार को जेल से तलब किया है।

 
विज्ञापन

विवेचक मनोज मिश्रा ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर आरोपी को पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड पर दिये जाने की मांग की। पुलिस ने रिमांड लेने के लिए उसके संपर्कों, वारदात में सहायता करने वालों की जानकारी करने, उसके पास से बरामद रिवाॅल्वर के संबंध में पूछताछ करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें