फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव नोएडा-ग्रेटर नोएडा व अरविंद यूपीसीडा व यीडा के चेयरमैन बने, रोशन जैकब को स्टांप-रजिस्ट्रेशन की भी जिम्मेदारी

Thu, 18 Mar 2021 08:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। एक आईएएस अधिकारी का तबादला किया गया है, जबकि एक लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) तथा अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर संजीव मित्तल को इन दो महत्वपूर्ण पदों के साथ नोएडा व ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन की भी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


वित्त विभाग से हटने के डेढ़ महीने के भीतर ही मित्तल जोरदार वापसी करने में सफल रहे हैं। इसी तरह अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स अरविंद कुमार को यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के चेयरमैन की भी जिम्मेदारी दी गई है।

दूसरी ओर, आयुक्त वाणिज्य कर अमृता सोनी लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। शासन ने उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया है। महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मिनिस्ती एस. को आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर तैनाती दी गई है। सचिव एवं निदेशक भूतत्व खनिकर्म रोशन जैकब को महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें