फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे 'आप' के संजय

Tue, 07 Jan 2014 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने फिलहाल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्रभारी के तौर पर उनका प्रयास होगा कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़े।

खुद किया इकबाल
12 जनवरी को अमेठी के रामलीला मैदान पर प्रस्तावित डॉ. कुमार विश्वास की जनसभा की तैयारियों के सिलसिले में सुल्तानपुर पहुंचे संजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से मिली राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी के बेहतर निर्वहन के लिए अभी खुद चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी रणनीति पूरे देश में मीटिंगें करने व राज्यवार बैठकें करने की है।

उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर उनका प्रयास होगा कि सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़े।

उन्होंने दावा किया कि अमेठी रैली में बहुत सारे लोग पार्टी जॉइन करेंगे। रेलवे मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय नेता शिव गोपाल मिश्रा भी अमेठी रैली में ‘आप’ में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


अमेठी रैली से ही लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत होगी। रैली में आसपास के जिले के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें