फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व बैंक के आंकड़ों पर आप नेता संजय सिंह ने उठाए सवाल, कहा- नोटबंदी की आड़ में बड़ा घपला

Mon, 04 Sep 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कटघरे में खड़ा करते हुए रिजर्व बैंक द्वारा बताए जा रहे आंकड़े पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


संजय सिंह लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल में ही आरबीआई ने 15 लाख 44 हजार करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी जमा कराए जाने की बात कही है। जबकि नोटबंदी की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने सिर्फ 14 लाख 18 हजार करोड़ रुपये की करेंसी देश में उपलब्ध होने की बात कही थी। इस प्रकार करीब 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये अधिक जमा हुए हैं। साफ है नोटबंदी की आड़ में सबसे बड़ा घपला हुआ है।

संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि नोटबंदी से जहां 15 लाख रोजगार खत्म हो गए, वहीं जॉब के 84 प्रतिशत अवसर घट गए। आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ जल्द ही आंदोलन करेगी। हम कोर्ट जाने पर भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में बच्चों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार

उन्होंने गोरखपुर के बाद फर्रुखाबाद में भी बच्चों की मौत के लिए उन्होंने सरकारी तंत्र को जिम्मेदार बताया। इलाहाबाद के एक भाजपा विधायक ने बीएचयू में इंडस्ट्रियल उपयोग में आने वाली गैस की आपूर्ति कर दी थी।

इससे कई लोगों की जानें चली गईं, लेकिन सरकार ने उस विधायक पर कार्रवाई नहीं की। लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ड्रामा है।

निकाय चुनाव में आप भी उतारेगी प्रत्याशी
संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में जहां संगठनात्मक ढांचा मजबूत है, वहां पार्टी निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशियों की सूची वार्डों के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद घोषित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें