फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकपॉट धमाका: कानपुर के संजय भाटिया ने जीता तीन बीएचके का फ्लैट

Wed, 28 Mar 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ खुशी मनाते संजय भाटिया। (सबसे दायें) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला के लाखों पाठकों को जिस बहुप्रतीक्षित पुरस्कार योजना जैकपॉट धमाका का बेसब्री का इंतजार था, सोमवार को उसका नतीजा आ गया। लखनऊ यूनिट में किए गए लकी ड्रा में कई आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें कानपुर के संजय भाटिया ने एनसीआर में तीन बीएचके का फ्लैट जीता है। वहीं राजधानी के नागेंद्र प्रसाद यादव ने लकी ड्रॉ में डायमंड ईयर रिंग जीता है।

विज्ञापन


जैकपॉट धमाका स्कीम की शुरुआत पिछले साल एक अक्तूबर को की गई थी। इसके तहत पाठकों को रोजाना ‘अमर उजाला’ के प्रथम पृष्ठ पर निकलने वाले कूपन को भरकर अपने इलाके के यूनिट कार्यालय में जमा करना था। स्कीम जनवरी माह में संपन्न हुई। इस दौरान लाखों पाठकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोमवार को लकी ड्रॉ के तहत इनामों की घोषणा की गई। इसमें कानपुर के अशोक नगर निवासी संजय भाटिया ने तीन बीएचके का फ्लैट जीता है।

इनके अलावा बरेली के बहेड़ी स्थित मोहम्मद उवैश राजा ने डायमंड पेंडेंट, मेरठ के दबथुवा निवासी सुरेंद्र कुमार कौशिक ने डायमंड रिंग और राजधानी के कैंपवेल रोड निवासी नागेंद्र प्रसाद यादव ने डायमंड ईयर रिंग का पुरस्कार जीता है। इस स्कीम के अंतर्गत अन्य कई पुरस्कारों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। लकी ड्रॉ की घोषणा मारुति के यूपी व उत्तराखंड के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण सिंह, एनएचआई के प्रोजेक्ट निदेशक पी शिवशंकर ने की।

विज्ञापन

बड़े शहर में आशियाना का सपना हुआ पूरा

- फोटो : amar ujala
कानपुर के अशोक नगर निवासी संजय भाटिया को जैसे फोन के द्वारा उनको तीन बीएचके फ्लैट जीतने की सूचना दी गई तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होंने यह खुशखबरी घर के सभी सदस्यों को दी। घर में पिता एयरफोर्स से सेवानिवृत्त किशन गोपाल भाटिया, माता प्रेम भाटिया और एक बेटा व बेटी रहते हैं। सभी पुरस्कार पाने की खबर सुनकर काफी खुश हुए।

उन्होंने पड़ोसियों के बीच मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। रावतपुर में किराने की दुकान चलाने वाले संजय ने बताया कि उनका भी सपना था कि एनसीआर में भी उनका अपना एक आशियाना हो। उनकी तमन्ना ‘अमर उजाला’ ने पूरी कर दी। इसके लिए उन्होंने पूरे परिवार सहित ‘अमर उजाला’ का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इसकी खबरें तथ्यपूर्ण और विश्वसनीय होती हैं। जबसे ‘अमर उजाला’ शहर में आ रहा है तभी से उनके घर के सभी सदस्य यही अखबार पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि उनको पुरस्कार जरूर मिलेगा, लेकिन फ्लैट की सूचना पाकर वे और उनका पूरा परिवार फूला नहीं समा रहा।
विज्ञापन

नागेंद्र बोले-पत्नी को डायमंड दूंगा तोहफे में

डायमंड रिंग जीतने वाले लखनऊ के नागेंद्र अपने परिवार के साथ। - फोटो : amar ujala
राजधानी के कैंपवेल रोड निवासी नागेंद्र प्रसाद यादव को भी जब फोन से डायमंड ईयर रिंग जीतने की सूचना दी गई तो वे काफी खुश हुए। वे भूगर्भ जल विभाग में क्षेत्रीय सहायक हैं। कार्यालय का काम खत्म करने के बाद घर पर जाकर परिवार के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी दी तो वे खुशी से उछल पड़े। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

उन्होंने बताया कि वे ‘अमर उजाला’ के इस पुरस्कार को अपनी पत्नी को तोहफा देंगे। उन्होंने बताया कि वे काफी वर्षों से अमर उजाला के निरंतर पाठक हैं। उन्होंने बताया कि ‘अमर उजाला’ की खबरें डायमंड की तरह खरी हैं। उन्होंने ‘अमर उजाला’ का आभार जताया।

नोट--इनके अलावा भी पुरस्कार घोषित किए गए हैं जिनकी सूची क्रमश: प्रकाशित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें