●हेल्पलाइन की मदद से संस्था ने पहले ही दिन एक पीड़िता को कराया रेस्क्यू
लखनऊ। धर्मांतरण के मामलों में सुरक्षा देने को लेकर राजधानी के गोमतीनगर में विश्व हिंदू रक्षा परिषद संगठन की ओर से सनातन हेल्प लाइन कॉल सेंटर की अनूठी शुरुआत की गई है। सोमवार को इस हेल्प लाइन कॉल सेंटर की विधिवत शुरुआत कर दी गई। पहले ही दिन हेल्पलाइन की मदद से संस्था ने लखनऊ की एक पीड़िता को रेस्क्यू कराया।
- राज्यवार डेस्क पर महिलाएं भी सुन रहीं समस्याएं
इस कॉल सेंटर में अलग अलग राज्यो की डेस्क बनाई गई है । पीड़ित महिलाएं अपनी बात सहज तरीके से बता सके इसके लिए पुरषों के अलावा महिलाओं की विशेष टीम है जो लगातार फोन पर धर्मांतरण पीड़ितों की कॉल रिसीव कर उनकी समस्याएं सुन रही है। इसके बाद समाधान परक सुझाव दे रही है। इसके अलावा छांगुर मामले और आगरा मामले को लेकर स्पेशल हेल्पलाइन नंबर भी कॉल सेंटर से संचालित किया जा रहा है।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि उनके पास आगरा धर्मांतरण से भी जुड़े हुए पीड़ितों के लगातार फोन आ रहे है और उनको बताया जा रहा है कि जाकिर नायक के तमाम वीडियो पीड़ितों को धर्मांतरण के वक्त दिखाए गए थे इसके अलावा कई ऐसी पीड़ित महिलाएं हैं जिनको शाहीन बाग भी ले जाया गया था।