आशुलिपिक श्रेणी-1,2 व 3, अमीन/जिलेदार, कर निरीक्षक श्रेणी-2, टैक्स कलेक्टर, प्रकाश अधीक्षक, प्रकाश निरीक्षक, ड्राफ्टमैन, फोरमैन, इलेक्ट्रीशियन, उद्यान अधीक्षक, खजांची, लिपिक श्रेणी-2, जन्म-मृत्यु लिपिक, चालक, प्रधान फीटर, कम्पाइलर, विधि अधिकारी, केमिस्ट, लेखाकार, सहायक लेखाकार, मुख्य अध्यापिका, कंपाउंडर, हकीम, सहायक अध्यापिका (संगीत), कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइम कीपर, कम्यूनिटी ऑर्गेनाइजर।
चुनाव की वजह से टला था अधियाचन
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद नगर विकास विभाग का प्रयास था कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले ही अधियाचन उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाए।
इसी उद्देश्य से नगर निकायों को जनवरी में ही रिक्त पदों के बारे में प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अधिकतर नगर निकायों से सूचना नहीं मिल पाई। इसी बीच मार्च में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई तो भर्ती का मामला ठंडा पड़ गया।