फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर ही आईएएस अफसरों के तबादले में संशोधन, समीर वर्मा बने पीडब्ल्यूडी के सचिव

Wed, 31 Jan 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
16 आईएएस अफसरों के तबादले करने के 24 घंटे के भीतर ही प्रदेश सरकार ने अपने आदेश में संशोधन किया है। समीर वर्मा को सचिव, गृह विभाग से अब पीडब्ल्यूडी का सचिव बना दिया गया है। इससे पहले वे मेरठ में जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सुल्तानपुर सहित नौ जिलों के डीएम समेत 16 आईएएस अफसरों के तबादले के आदेश किए थे। आयोग ने आगरा के डीएम गौरव दयाल और इलाहाबाद के डीएम सुहास एलवाई. को हटाने के शासन के प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी।

प्रदेश सरकार ने पिछले 11 जनवरी को 28 आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें ज्यादातर अधिकारी एक जनवरी को विभिन्न वेतनमानों में पदोन्नत हुए थे। उन्हें उनकी पदोन्नति के समतुल्य पदों पर तैनाती दी गई थी।
विज्ञापन


जिलों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान जारी होने से सुल्तानपुर, बस्ती, रामपुर, बांदा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, महोबा, झांसी, बिजनौर, इलाहाबाद और आगरा के डीएम को मौजूदा पदों से हटाने और इनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा था।

प्रदेश सरकार ने मेरठ के डीएम समीर वर्मा को गृह विभाग को सचिव बनाया था लेकिन इस आदेश में बुधवार सुबह संशोधन कर उन्हें पीडब्ल्यूडी का सचिव बना दिया गया।
विज्ञापन

बांदा और रामपुर के जिलाधिकारी बने रहे डीएम की कुर्सी पर 

- फोटो : Demo pic
तबादलों में बांदा के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और रामपुर के डीएम शिव सहाय अवस्थी ही डीएम की कुर्सी बचा पाए हैं। महेंद्र को रामपुर व शिव सहाय को झांसी जिले का डीएम बनाया गया है। इनके अलावा जिलों में बतौर कलेक्टर तैनात, सचिव वेतनमान में पदोन्नत अफसरों को हटाकर नई तैनाती दे दी है। 

जिलों में हटाए गए अधिकारियों में कई ऐसे थे जिनकी शासन को लगातार शिकायत मिल रही थी। उन्हें हटाकर कम महत्व के पदों पर भेजा गया है। फिलहाल गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला का तबादला नहीं हो सका है। गोरखपुर में खिचड़ी मेले की वजह से उनके तबादले का प्रस्ताव आयोग को नहीं भेजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें