फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दिया आदेश, कहा-आरटीआई एक्ट में बार-बार नहीं मांगी जा सकती एक ही सूचना

Tue, 02 Apr 2019 10:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
Lucknow High Court
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कहा कि सूचना का अधिकार एक्ट के तहत बार-बार एक ही सूचना नहीं मांगी जा सकती। अदालत ने यह आदेश आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की याचिका पर दिया।
विज्ञापन


न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी व न्यायाधीश सौरभ लवानिया की खंडपीठ ने कहा कि केंद्रीय सूचना आयोग ने सौमित्र सेन बनाम नार्दर्न कोल फील्ड लि. केस में कहा था कि आरटीआई एक्ट में बार-बार समान सूचना मांगने का अधिकार नहीं है।

कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि अमिताभ द्वारा मांगी गई सूचना पूर्व से ही कोर्ट के सामने विचाराधीन हैं, लिहाजा यह दोबारा नहीं मांगी जा सकती।
विज्ञापन


कोर्ट ने अमिताभ की तरफ से अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर व सूचना आयोग के अधिवक्ता शिखर आनंद का पक्ष सुनने के बाद आदेश दिया। अमिताभ ने गृह विभाग को भेजे गए एक प्रार्थनापत्र के बारे में सूचना मांगी थी। सूचना न मिलने पर उन्होंने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर यही सूचना बार-बार मांगी थी। इसके लिए उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त के समक्ष अपील भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें