फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार बने सीएम अखिलेश!

Sun, 15 Mar 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सूबे के वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन से हरिद्वार-ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा पर रवाना किया। सरकार ने इसे समाजवादी श्रवण यात्रा नाम दिया है।
विज्ञापन


एक हजार तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने यात्रा के लिए भेजा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रा के दौरान किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

राजधानी के रवीन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह तीर्थ यात्रा आगे भी जारी रहेगी। इसके जरिये हम अपनी संस्कृति से भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन


आज धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से लड़ाया जा रहा है। सपा सरकार का मानना है कि जो लोग धर्म को जान जाएंगे, वे दूसरे धर्मों के लोगों को भी अपना लेंगे।

50-50 हजार रुपये का चेक भी दिया

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कैलास मानसरोवर यात्रा से लौटे तीर्थ यात्रियों को 50-50 हजार रुपये के चेक भी दिए। उन्होंने करीब 50 तीर्थ यात्रियों को चेक व स्मृति चिन्ह दिए।

इससे पहले धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र ने समाजवादी श्रवण यात्रा की तारीफ की। कहा, वरिष्ठ नागरिकों की यह यात्रा पूरी तरह मुफ्त है। इस दौरान सरकार उन्हें रहने व खाने की सुविधा भी मुहैया करा रही है। कार्यक्रम में राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे।

अंत में प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य नवनीत सहगल ने बताया कि इस विशेष ट्रेन के साथ सरकार चार डॉक्टर व पांच नर्सें भी भेज रही है। साथ ही कई वालंटियर भी जा रहे हैं। ये लोग यात्रा के दौरान बुजुर्गों की मदद करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ के ऑनलाइन दर्शन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मौके पर फिल्म अभिनेता डिनो मारिया की वेबसाइट (http://www.ibhakti.com) लांच की। इस वेबसाइट के जरिये अब लोग कहीं से भी एक क्लिक पर काशी विश्वनाथ के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे।

इसमें ऑनलाइन आरती व प्रसाद चढ़ाने की भी व्यवस्था है। प्रसाद बुक करने पर इसे आपके घर भेजा जाएगा।

डिनो ने बताया कि जो लोग मंदिर नहीं जा सकते वे इस वेबसाइट के द्वारा घर पर कम्पयूटर या मोबाइल से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं। सीएम ने भविष्य में यूपी के और मंदिरों को भी इससे जोड़ने की सलाह दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें