फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ सपा के युवा संगठनों का हल्ला बोल, बोले- जुमलेबाजी नहीं रोजगार चाहिए

Mon, 14 Sep 2020 11:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवा सपाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बाद पैदा हुए रोजगार के संकट और निजीकरण सहित कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी की यूथ ब्रिगेड ने हल्ला बोल दिया है।

विज्ञापन


सपाइयों ने अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और सरकार से रोजगार देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी राज में किसान परेशान हैं। शिक्षा महंगी हो गई है। बेरोजगारी बढ़ गई है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। निजीकरण से रोजगारों की संख्या में कमी आ रही है और योगी सरकार में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार चाहिए। इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रमुखता से रोजगार, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर सपाई सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे और 'जुमलेबाजी बंद करो, युवाओं को रोजगार दो' के बैनर लिए हुए थे।
विज्ञापन


कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में रोजगार खत्म हुए हैं। ऐसे में युवा सपाई रोजगार के मुद्दे को उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें