फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा के कई नेताओं पर लटकी कार्रवाई की तलवार, सभी जिलों की रिपोर्ट का हो रहा मूल्यांकन

Wed, 14 Jul 2021 10:09 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पर्चा दाखिल नहीं करा पाने वाले 11 जिलाध्यक्षों पर पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। करीब दर्जन भर से ज्यादा जिले ऐसे हैं, जहां सदस्य संख्या बल अधिक होने के बावजूद सपा उम्मीदवार हार गए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली हार के कारणों की तलाश शुरू हो गई है। सभी जिला कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश कमेटी को दे दी है। मंगलवार को करीब छह जिलों की रिपोर्ट की समीक्षा की गई। जल्द ही कई जिलों में वरिष्ठ नेताओं पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


सपा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पर्चा दाखिल नहीं करा पाने वाले 11 जिलाध्यक्षों पर पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। करीब दर्जन भर से ज्यादा जिले ऐसे हैं, जहां सदस्य संख्या बल अधिक होने के बावजूद सपा उम्मीदवार हार गए।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी जिला कमेटियों से हार के कारणों पर रिपोर्ट मांगी थी। मंगलवार को भी कई जिलों के जिलाध्यक्ष व महासचिव प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कुछ ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपनी स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव प्रदेश कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर चुके हैं। इसे नेताओं पर होने वाली कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें