सपा अध्यक्ष आने वाले दिनों में आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभाने का संकेत दे चुके हैं। संगठन के पुनर्गठन के साथ ही जिला स्तर पर आयोजन शुरू करने की तैयारी है। विभिन्न जनसमस्याओं, किसानों, नौजवानों, छात्रों, मजदूरों व व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों की दिक्कतों को लेकर सपा जनता के बीच जाएगी। लोगों को बताएगी कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है।
खुद अखिलेश यादव के कई जिलों के कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे। युवा संगठनों, मोर्चों व प्रकोष्ठों को भी सक्रिय किया जाएगा। यह भी संभावना है कि अखिलेश यादव खुद कुछ जिलों में सांकेतिक रूप से साइकिल चलाकर जनता के बीच जाएंगे।