फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Election: एमएलसी चुनाव लड़ेगी सपा, विधायकों के साथ बैठक कर प्रत्याशी तय करेंगे अखिलेश यादव

Wed, 17 May 2023 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा यूपी में दो सीटों के लिए हो रहे विधान परिषद चुनाव में हिस्सा लेगी। इसके लिए विधायकों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में दो सीटों के लिए हो रहे विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी हिस्सा लेगी। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव के लिए गुरूवार को विधायकों की बैठक बुलाई है। विधायकों से सलाह मशविरा करने के बाद प्रत्याशी तय किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - PICS: अद्भुत, अलौकिक...रूप ले रहा राम मंदिर, सामने आई गर्भगृह की दीवार की तस्वीर

ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव ने दिए संकेत- सांसदों के लिए आसान नहीं है लोकसभा चुनाव की राह
विज्ञापन


भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की अंतिम तारीख 18 मई है। सपा कल ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी और कल ही नामांकन कराएगी।

बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी के निधन पर गहरा शोक जताया है। अखिलेश यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें