फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर मुठभेड़: मंगेश यादव के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी सपा, अंतिम संस्कार में शामिल हुए सपा नेता

Fri, 06 Sep 2024 05:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। सपा का आरोप है कि पुलिस ने घर से उठाकर उसे मुठभेड़ में मार दिया था।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में कल सुबह हुई थी वारदात। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा है कि मंगेश यादव की मुठभेड़ में मौत नहीं हुई बल्कि पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई और बाद में उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी पर पुलिस ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा इस मामले में मानवाधिकार आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर इंसाफ मांगेंगे। सदन में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की मंगेश यादव के परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है इसलिए सरकार को उसकी आर्थिक मदद करनी चाहिए।

 लाल बिहारी यादव जौनपुर में मंगेश यादव के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे और मंगेश यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें