फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: सभी जिलों में जातिवार चौपाल लगाएंगे समाजवादी, भाजपा की टिफिन बैठकों के मुकाबले बनाई रणनीति

Thu, 03 Aug 2023 01:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लोकसभा चुनाव के लिए सपा प्रदेश के सभी जिलों में जातिवार बैठकों का आयोजन करेगी। इस संबंध में रणनीति तैयार कर ली गई है। पार्टी के सभी प्रमुख नेता इस अभियान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी सभी जिलों में जातिवार चौपाल लगाएगी। लोकसभा चुनाव के लिहाज से आधार बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है। यह अभियान सजातीय नेताओं की मदद से चलाया जाएगा। इसके लिए उन्हें जरूरी निर्देश भी दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


सत्ताधारी भाजपा अपना जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसमें टिफिन बैठक करके गांव-कस्बों और मोहल्लों में लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सपा भी इस तरह के अभियान में अब पीछे नहीं रहना चाहती है।

ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, दो किमी के दायरे में भक्तों के लिए होंगे ये विशेष इंतजाम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ईडी ने महाठग शेरपुरिया और करीबियों की 14.54 करोड़ की संपत्ति अटैच की, मर्सिडीज कार भी अटैच
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हर वर्ग में सजातीय नेताओं को सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा गया है। इन नेताओं को अपनी-अपनी जाति के लोगों के बीच जिलेवार और लोकसभा क्षेत्रवार चौपालें लगाने के लिए कहा गया है। बैठक की तिथि और समय सजातीय अपने हिसाब तय कर सकते हैं।

सपा नेतृत्व ने स्पष्ट कहा है कि इन चौपालों के माध्यम से ही नेताओं की सक्रियता का आकलन किया जाएगा। पार्टी के भीतर उनका कद भी इन चौपालों की संख्या और उनमें जुटने वाली लोगों की तादाद से तय होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले दो महीनों के भीतर यह अभियान पूरा करना होगा। पार्टी के सभी प्रमुख नेता इस अभियान में हिस्सा लेंगे और नेतृत्व को अपने काम की रिपोर्ट सौपेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें