यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में व्यापारियों का मिजाज भांपने के लिए समाजवादी पार्टी व्यापारी सम्मेलनों की शुरुआत कर रही है। तीन सितंबर को अलीगढ़ से इसका आगाज किया जा रहा है। पूरी मशक्कत यह है कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को सम्मेलनों में लाया जाए।
समाजवादी व्यापार सभा के बैनर तले ये मंडलीय सम्मेलन शुरू हो रहे हैं। तीन सितंबर को अलीगढ़ से इसकी शुरुआत होगी जिसमें सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय गर्ग मौजूद रहेंगे। मेरठ में सम्मेलन 9 सितंबर को, अयोध्या में 10 को, देवीपाटन मंडल का सम्मेलन बहराइच में 11 को, लखनऊ में 12 को, चित्रकूट मंडल का सम्मेलन हमीरपुर में 13 को, झांसी में 14 को तथा कानपुर मंडल का 15 सितंबर को कानपुर में होगा। प्रयागराज में 16, मिर्जापुर में 18, वाराणसी में 19, गोरखपुर-बस्ती मंडल का महराजगंज में 21 को, आजमगढ़ में 22 को, बरेली मंडल का सम्मेलन बदायूं में 24 को, मुरादाबाद में 25 को, मेरठ मंडल का एक और सम्मेलन गाजियाबाद में 26 को तथा 28 सितंबर को सहारनपुर में सम्मेलन होगा। दरअसल सपा विभिन्न ट्रेडों से जुड़े व्यापारियों को इन सम्मेलनों से जोड़ने के लिए खासी तैयारी कर रही है।