फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने शुरू किया सदस्यता व नए वोटर बनाने का अभियान, शामिल होंगे पार्टी के सभी नेता

Sat, 07 Sep 2019 11:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के साथ ही सपा का समाजवादी प्रसार अभियान प्रारंभ हो गया है। इस दौरान 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को सपा की सदस्यता दिलाई जाएगी और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी प्रसार अभियान एक सितंबर से चल रहा है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों को पिछली समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व जिला व विधानसभा अध्यक्षों को समाजवादी प्रसार अभियान में गंभीरता से जुटने और परस्पर सहयोग करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन पदाधिकारियों की होगी जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि पार्टी के पूर्व जिला व महानगर अध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत अध्यक्षों को भी सुनिश्चित करना है कि उनके क्षेत्र की मतदाता सूची में पार्टी से संबंधित किसी व्यक्ति का नाम शामिल होने से न रह जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें