फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP Membership Campaign: सपा का सदस्यता अभियान 5 जुलाई से, अखिलेश यादव करेंगे शुरुआत

Tue, 05 Jul 2022 12:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी 5 जुलाई से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसका शुभारंभ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी पांच जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय से करेंगे।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का विश्वास ऐसी राज व्यवस्था में है जिसमें आर्थिक एवं राजनीतिक सत्ता का विकेंद्रीकरण निश्चित रूप से हो। समाजवादी पार्टी शांतिप्रिय एवं लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध प्रकट करने के अधिकार को मान्यता देती है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा बनाए रखने की पक्षधर है। संविधान में निहित समाजवाद धर्मनिरपेक्षता एवं प्रजातंत्र के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के पद को छोड़कर अन्य सभी पदों एवं फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। माना जा रहा है कि सदस्यता अभियान के बाद नए सिरे से सभी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें