फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नीट परीक्षाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, भारी फोर्स तैनात, तस्वीरें

Mon, 31 Aug 2020 01:49 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नीट(NEET) परीक्षा के आयोजन को लेकर विपक्षियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लखनऊ में राजभवन के पास विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। समाजवादी छात्रसभा ने जेईई और नीट के आयोजन के विरोध में सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। वे परीक्षा को रोकने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई। जब कुछ छात्र घेरा तोड़कर आगे बढ़े गए तो पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इसमें कई छात्र घायल हो गए। इस बीच पुलिस 10  कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले गई है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
जेईई व नीट के विरोध में सपा छात्रसभा के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पर इकट्ठा हुए। वहां से हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, दिलीप सिंह कृष्णा, पूजा बुंदेलखंडी, हिमांशु यादव समेत करीब 200 छात्र राज्यपाल को ज्ञापन देने के निकले।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
इससे कुछ मिनट पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यालय से निकल गए थे। इसके बाद पुलिस ने वहां घेराबंदी बढ़ा दी। जब छात्रसभा के कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान पुलिस और छात्रसभा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। कुछ छात्र पुलिस घेरा तोड़कर आगे बढ़ गए। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और सभी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान पुलिस 10  कार्यकर्ताओं  को पकड़कर थाने ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें