फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए प्रधानमंत्री की बाट जोह रहा है देश, मोदी सरकार से लोग परेशान: अखिलेश

Fri, 18 Jan 2019 08:08 PM IST
शाहरुख खान भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र एक नए प्रधानमंत्री की बाट जोह रहा है और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की शनिवार की मेगा विपक्षी रैली से देश को एक बुलंद और स्पष्ट संदेश जाना चाहिए।
विज्ञापन


यादव ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार किसान, युवा, गरीब और कारोबारी समेत देश भर में हर क्षेत्र के लोगों की बदहाली के लिए जिम्मेदार है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर 19 जनवरी की मेगा रैली में शिरकत के लिए आए यादव ने यहां पहुंचने पर एनएससी बोस हवाई अड्डे पर कहा, देश एक नया प्रधानमंत्री चाहता है। देश एक नए प्रधानमंत्री की बाट जोह रहा है। 

उन्होंने मेगा रैली के लिए सभी नेताओं को दावत देने के सिलसिले में ममता की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसा कर समूचे देश को एक मजबूत संदेश दे रही हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल से और दीदी से जो संदेश जाएगा वह परिवर्तन का संदेश होगा। शनिवार की मेगा रैली में अनेक विपक्षी नेता हिस्सा लेने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें