फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल वॉर को अब सपा भी तैयार, लॉन्च किया यू ट्यूब चैनल बायसिकिल टीवी

Tue, 01 Sep 2020 11:07 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल - फोटो : Bicycle TV
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव के मद्देनजर विरोधियों पर वर्चुअल वार की तैयारी कर ली है। कोरोना काल में लोगों से प्रत्यक्ष संवाद और सभाएं, सम्मेलन न हो पाने के मद्देजनर दूरदराज के लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए यू ट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है। चैनल का नाम ‘बायसिकिल टीवी’ रखा है। जिस पर पहले चरण में एक दर्जन से अधिक शार्ट फिल्में डालकर जहां भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की गई है वहीं पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के काम और राजनीतिक सफर के साथ अखिलेश सरकार के काम भी बताए गए हैं।  
विज्ञापन


वैसे इस चैनल की शुरुआत पिछली 30 जुलाई को अखिलेश यादव का पारिवारिक फोटो डालकर कर दी गई थी। एक महीने के परीक्षण के बाद अब इसे विस्तार दिया गया है। सपा के यू ट्यूब चैनल लॉन्च करने को डिजिटल प्लेटफार्म पर भाजपा को जवाब की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा का पहले से अपना यू ट्यूब चैनल है। इसके अलावा भी वह अन्य तमाम डिजिटल माध्यमों से लोगों से संवाद कर रही है। कांग्रेस का भी पहले से यू ट्यूब चैनल है। सपा अभी तक ट्वीटर और फेसबुक पर तो सक्रियता थी लेकिन यू ट्यूब चैनल नहीं था। चैनल की जिम्मेदारी रेडियो मिर्ची के जाने-माने चीफ  प्रोगामर रहे नवेद सिद्दीकी को सौंपी गई है। सिद्दीकी सपा के प्रवक्ता भी हैं।

लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश
नवेद सिद्दीकी ने बताया कि कोविड-19 के दौर में जनता से कनेक्ट करने के लिए ऑडियो-विजुअल तरीका अपनाने का फैसला किया गया है। चैनल के माध्यम से लोगों तक पार्टी की पूरी बात तत्परता से पहुंचाने के साथ समाजवादी नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही सरकार के जनविरोधी कामों के विरुद्ध आवाज को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कोशिश होगी। कहा कि मौजूदा सरकार जिस तरह जनता को धोखा दे रही है और वादा खिलाफी कर रही है उसके बारे में भी लोगों को बताया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी है तैयारी
टीवी पर पार्टी की गतिविधियों के साथ ही सपा के प्रमुख नेताओं की प्रोफाइल भी डाली जाएगी। जिनमें मुलायम के अलावा जनेश्वर मिश्र जैसे अन्य नेता होंगे। अखिलेश सरकार की उपलब्धियों से जुड़े वीडियो भी अपलोड किए जाएंगे। सिद्दीकी के अनुसार कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए एक्सपर्ट व रिसर्चर की टीम बनाई गई है। उन्होंने बताया कि वह 2012 में अखिलेश यादव की रथ यात्रा में साथ रहे थे। बाइसिकल टीवी पर सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों को अपलोड करने के साथ सजीव प्रसारण भी होगा ताकि जनता तक सीधी पहुंच बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें