फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री समेत करीब एक दर्जन नेता गिरफ्तार, युवा कांग्रेस महासचिव नजरबंद

Sun, 23 Feb 2020 05:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
सपाइयों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे सहित समेत करीब एक दर्जन नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी किसानों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देना चाहते थे। सपाइयों के साथ ही युवा कांग्रेस के महासचिव शरद शुक्ला को भी नजरबंद किया गया है।

विज्ञापन


सपाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया है। गिरफ्तारी के वक्त उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। सपा नेता अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट व माझा बरेहटा में भगवान श्रीराम की लगने वाली मूर्ति के लिए किए गए जमीन अधिग्रहण में मुआवजे को लेकर असमानता के मुद्दे पर योगी से मिलना चाहते थे।

Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने आरोग्य मेला का किया उद्घाटन

रविवार सुबह करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शननगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्घाटन किया। उद्घाटन में अपने संबोधन में योगी ने कहा कि प्रदेश के करीब 4000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को अच्छा इलाज उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को गरीबों से जुड़ी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरुक करना जरूरी है। अगर ऐसा हो सका तो हर गरीब को इलाज मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाया है जिसमें हर गरीब को पांच लाख रुपये का इलाज दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

भारत को टीवी, फाइलेरिया सहित तमाम बीमारियों से मुक्त करना है तो इसके लिए आरोग्य मेला बहुत बड़ी देन है। पिछले तीन वर्ष के अंदर प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता के अनेक कार्यक्रम चलाए गए हैं। 1947 से 2016 तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज थे। हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 28 मेडिकल कॉलेजों की नींव रखी है। जिनमें से सात मेडिकल कॉलेज शुरू कर दिए गए हैं और 13 नए मेडिकल कॉलेज बनने जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें